कॉमरेड ज्योति बसु की अंतिम यात्रा शुरू

उनके शव को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के अलीमुद्दीन स्ट्रीट पर स्थित राज्य मुख्यालय की ओर से ले जाया जा रहा है। ज्योति बसु ने अपना शरीर दान कर दिया था। इसलिए उनके पार्थिव शरीर का अंतिम -संस्कार नहीं होगा। उनका शरीर अंतिम रूप से एसएसकेएम अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई के लिए तोप गाड़ी (तोप ढोने वाली गाड़ी) पर ले जाया जाएगा। "बसु की अंतिम विदाई यात्रा के दौरान सेना की तोप गाड़ी मुहैया कराई जाएगी, जिस पर उन्हें ले जाया जाएगा। इसी तोप गाड़ी पर उन्हें पीस हेवेन से एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल को सौंपने संबंधी कार्रवाई भी भारतीय सेना के जिम्मे होगी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।"
वर्ष 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु को न्यूमोनिया की समस्या की वजह से अस्पताल लाया गया था। वह 95 वर्ष के थे। काफी दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। यहां उनकी गहन चिकित्सा चल रही थी। मृत्यु से दो-तीन दिन पहले उनके सभी महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से रविवार को उनका निधन हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications