किन्नरों ने आसाराम बापू का पुतला जलाया

किन्नरों का नेतृत्व कर रही सोनिया ने कहा, "हम चाहते हैं कि आसाराम बापू ने सागर की महापौर कमला बुआ के प्रति जो आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, उसके लिए वह माफी मांगे।"
उल्लेखनीय है कि कमला बुआ गत दिसम्बर महीने में मध्य प्रदेश में सागर की महापौर चुनी गई थी। बापू ने अपने प्रवचन के दौरान कमला बुआ के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
इस समय आसाराम बापू अपने ही एक अनुयायी राजू चंडोक पर हत्या के इरादे से हमला करवाने के आरोप से जूझ रहे हैं। है। इस मामले में आसाराम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications