यूपी सरकार के खिलाफ सपा का आंदोलन

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में घूम-घूम कर मुख्यमंत्री मायावती की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यही नहीं जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी भी देंगे। मुलायम ने अपनी गिरफ्तारी की बात भी कही।
यूपी में तेजी से बढ़ रहा है भ्रष्टाचार
मुलायम ने कहा कि जन आंदोलन के ही कारण वे मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के अंतिम संस्कार में शामिल होने कोलकाता नहीं जाएंगे। मुलायम ने कहा कि महंगाई के लिए सिर्फ केंद्र ही नहीं राज्य सरकार भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मायावती के राज में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। यही नहीं पुलिस उत्पीड़न के अलावा भ्रष्टाचार भी बढ़ा है।
उन्होंने बताया कि सपा के दिग्गज अलग-अलग शहरों में सपा के जन आंदोलन की कमान संभालेंगे। शिवपाल सिंह यादव कानपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे वही अखिलेश यादव बरेली में प्रदर्शनों का नेतृत्व करेंगे। वहीं मुलायम सिंह स्वयं राजधानी लखनऊ में रहेंगे। खबर मिली है कि भारतीय जनता पार्टी भी इन्हीं मुद्दों को लेकर 31 जनवरी को जनआंदोलन शुरू करने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications