आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों ने 20 लाख का चूना लगाया

Delhi map
नई दिल्‍ली। निजी बैंकों पर लगातार बढ़ते लोगों के विश्‍वास पर सोमवार को एक बार फिर तब सेंध लग गई जब पांच कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के खाते से गलत तरीके से 20 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया। बैंक को खबर लगते ही पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

दक्षिणी दिल्‍ली के डिप्‍टी पुलिस कमिश्‍नर एचजीएस धालिवाल ने कहा कि पांच कर्मचारी अमित चौहान (29), सुनील ग्रोवर (21), रमन प्रीत सिंह (26), आशीष तिवारी (24) और दीपक मलिक (33) को दिल्‍ली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। इनमें से दो लाग बैंक कर्मचारी हैं।

पुलिस के मुताबिक दीपक मलिक, जो आईसीआईसीआई में ब्रांच सेल्‍स मैनेजर और आशीष तिवारी जो बिजनेस एक्जिक्‍यूटिव के रूप में काम करता है वो बैंक के ग्राहकों की गोपनीय जानकारियां अपने बाकी के तीन दोस्‍तों को पास करते थे और ऐसा करके इन पांचों ने बैंक और ग्राहकों की जेब से 20 लाख रुपए निकाल लिए। इन लोगों ने फर्जी विवरण देकर ग्राहकों की चेकबुक निकालकर यह स‍ब किया।

पुलिस के मुताबिक इन सबके पीछे अमित चौहान का सबसे बड़ा हाथ है, वही इस अपराध का मास्‍टर माइंड बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इन पांचों पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमें ठोके जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+