बसु का दाह-संस्कार नहीं होगा

पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्योति बसु ने कुछ साल पहले अपना शरीर शहर के एक एनजीओ को दान दे दिया था। इस एनजीओ का नाम गणदर्पण है। पार्टी के राज्य सचिव विमान बोस ने सूचना दी कि बसु का शरीर विधान सभा में चार घंटे के लिए रखा जाएगा। उनका शरीर सवेरे 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक लोगों के दर्शानार्थ रखा जाएगा।
बोस ने यह भी बताया कि बसु का शरीर लगभग एक घंटे के लिए अलीमुद्दीन मुख्यालय पर भी ले जाया जाएगा। इसके बाद उनकी बॉडी अस्पताल को अंतिम रूप से सौंप दी जाएगी। सीपीआई( एम) के पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी के सदस्यों के अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी दिवंगत ज्योति बसु को श्रद्धांजलि देंगी।












Click it and Unblock the Notifications