मप्र में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान

भोपाल 18 जनवरी (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों के पहले चरण का सोमवार को मतदान जारी है। पहले चरण में 110 विकास खंडों में मतदान हो रहा है। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पहले चरण में एक लाख 28 हजार 453 पंच, 8079 सरपंच, 2420 जनपद सदस्य और 302 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान चल रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ, जो तीन बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर चार और सामान्य मतदान केंद्रों पर दो वर्दीधारी जवानों की तैनाती की गई है।

दूसरे चरण का मतदान 21 जनवरी और तीसरे चरण का मतदान 24 जनवरी को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+