हैती में भूकंप पीड़ितों की सहायता में जुटे भारतीय अधिकारी
हैती में गत मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। भूकंप में 50,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है।
हैती में भारतीय मिशन की सहायता मुंबई स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी त्रिज्ञान प्रौद्योगिकी लिमिटेड कर रहा है। यह कंपनी मिशन को सूचना-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहायता कर रही है।
भारत सरकार ने हैती की सहायता के लिए शुरुआत में 10 लाख डॉलर की सहायता राशि भेजी थी। बाद में सरकार ने 50 लाख डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि भी भेजी।
पोर्ट-ओ-प्रिंस से फोन पर राय ने आईएएनएस को बताया, "जिस दिन हैती में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, उस दिन वहां स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मुझे उपस्थित होना था लेकिन सौभाग्य से मैं एक अन्य सम्मेलन में हिस्सा ले रहा था।" राय 24 दिन पहले हैती पहुंचे थे।
राय ने कहा, "हम गत छह दिनों से लगातार काम कर रहे हैं। हमें सोने का भी वक्त नहीं मिल रहा है। मुझे पता नहीं है कि मैं किस प्रकार यहां के लोगों की सहायता कर सकूंगा। मैं बस यही चाहता हूं कि हमारे सहकर्मी भूकंप पीड़ितों की अधिक से अधिक सहयाता करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications