ज्योति बसु की हालत अत्यंत गंभीर

Jyoti Basu
कोलकाता। वयोवृद्ध मार्क्‍सवादी नेता तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की हालत शनिवार को भी अति नाजुक बनी रही। उनकी देख-रेख में लगे चिकित्सकों ने कहा कि उनके सभी महत्वपूर्ण अंग जवाब दे गए हैं। उन्हें पूरी तरह वेंटीलेटर पर रखा गया है।

इस बीच अपने सरकारी दौरे पर कोलकाता में मौजूद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 95 वर्षीय बसु के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। यहां सेंट जेवियर कॉलेज की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "हमारी दुआएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

अपनी फिल्म रन के प्रचार के सिलसिले में कोलकाता आए अमिताभ ने शाम को अस्पताल जाकर बसु का हालचाल लिया। उन्होने बसु की देखरेख कर रहे चिकित्सकों के साथ बातचीत भी की। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन लगभग 30 मिनट तक अस्पताल में ही रहे और बसु के लगातार बिगड़ रहे स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की।

अपनी पत्नी वृंदा करात के साथ अस्पताल पहुंचे माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि बसु जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

एएमआरआई अस्पताल की ओर से जारी एक चिकित्सा बुलेटिन में कहा गया है, "बसु की हालत अभी भी अति नाजुक बनी हुई है। उन्हें पूरी तरह वेंटीलेटर पर रखा गया है और उनके लगभग सभी अंग जवाब दे गए हैं।" बयान में कहा गया है, "उनका अब धीमा, निम्न क्षमता वाला दैनिक डायलसिस किया जा रहा है।"

इसके पहले बसु की देख-रेख में लगे आठ सदस्यीय चिकित्सकों के दल के प्रमुख, ए.के. मैती ने बताया था, "बसु के शरीर के पांच अंग-मस्तिष्क, जिगर, गुर्दे, फेफड़े और ह्दय काम नहीं कर रहे हैं। उनकी हालत ठीक नहीं है।" उन्होंने बताया कि एएमआरआई अस्पताल के गुर्दा रोग विशेषज्ञों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों से कल रात बसु के इलाज के बारे में विचार-विमर्श किया था। उन्होंने कुछ दवाओं में बदलाव किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+