बसु के निधन पर रेलवे ओवर ब्रिज का भूमि पूजन स्थगित
मुख्यमंत्री चौहान ने बसु को कुशल राजनेता बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। महू में 14 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया था जिसे बसु के निधन के चलते निरस्त कर दिया गया।
प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मी कांत शर्मा ने भी बसु के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि बसु की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यशैली राजनीतिक जीवन के कार्यकर्ता के लिए उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications