यूपी में 2 ट्रेनों में टक्कर, 3 मरे, कई घायल

Train Accident
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार की सुबह घने कोहरे के दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर दो रेलगाड़ियों के बीच जबरदस्‍त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन यात्रियों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं, घायलों की सही संख्‍या अभी नहीं जुटाई जा सकी है।

खबर है कि घने कोहरे के कारण सिगनल नहीं दिखने की वजह से शनिवार सुबह भिवानी से कानपुर जा रही कालिंदी एक्‍सप्रेस ने टुंडला जंक्‍शन के पास कानपुर जा रही श्रमशक्ति एक्‍सप्रेस को टक्‍कर मार दी। यह दुर्घटना सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि श्रमशक्ति एक्‍सप्रेस अपने निर्धारित समय से लेट चल रही थी, जिसे 6 बजे कानपुर पहुंच जाना चाहिए था। हादसे के वक्‍त श्रमशक्ति एक्‍सप्रेस सिगनल नहीं होने की वजह से पटरी पर खड़ी थी।

पीछे के डिब्‍बे क्षतिग्रसत

श्रमशक्ति एक्‍सप्रेस के पीछे के दो डिब्‍बे बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। राहत दल मौके पर पहुंच चुका है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है। पचास से अधिक लोगों के डिब्‍बों में फंसे होने की आशंका है। घायलों को टुंडला के जिला अस्‍पताल ले जाया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे की वजह घना कोहरा है। मृतकों एवं घायलों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे पर ताजा अपडेट के लिए दैट्स हिन्‍दी के साथ बने रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+