सेंसेक्स स्थिर, 98.1 करोड़ डॉलर का विदेशी निवेश (साप्ताहिक समीक्षा)
सप्ताह के अधिकांश दिनों में कारोबार एक सीमित दायरे में ही होता रहा और औद्योगिक उत्पादन बढ़ने का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 14.1 अंकों या 0.08 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शुक्रवार को 17,584.87 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 7.45 अंकों या 0.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सप्ताह के अंत में 5,252.2 पर बंद हुआ।
इस हफ्ते के कारोबार में बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.5 प्रतिशत और स्मालकैप सूचकांक में 3.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार इस सप्ताह में विदेश कोषों ने 98.155 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद की।
सेंसेक्स में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनियों में टीसीएस (13.1 प्रतिशत), विप्रो (10.2 प्रतिशत),इंफोसिस (8.6 प्रतिशत), एसीसी (7.5 प्रतिशत) और अंबुजा सीमेंट (6.9 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट हुई उनमें एसबीआई(6.2), हिंडाल्को (3.9 प्रतिशत), आईसीआईसीआई (3.6 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनीलीवर (3.6 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रा (3.3 प्रतिशत) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications