नोएडा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में 7 घायल

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 8.30 बजे उस वक्त हुई जब लोग घने कोहरे के बीच वाहन चलाकर अपने दफ्तरों को जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्घटना में सात यात्रियों को चोटें आई हैं जिनमें से तीन के पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
गौरतलब है कि डम्पर घने कोहरे की वजह से धीमी गति से चल रहे एक ट्रक से टकरा गया। इसके बाद डंपर के पीछे से आ रहे 17 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि अब वहां यातायात सामान्य हो चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications