अमेरिका में स्वाइन फ्लू से 5.5 करोड़ लोग हुए थे प्रभावित
अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र द्वारा जारी आंकड़ें में इस संबंध में जानकारी दी गई है। देश में फिलहाल स्वाइन फ्लू के संक्रमण में कमी आई है हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से ऐहतियात बरतने को कहा है।
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य अधिकारी लोगों से टीका लगाने की अपील कर रहे हैं। स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की सचिव कैथलिन सेबिलियस ने कहा था कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि स्वाइन फ्लू खत्म हो गया है।
कैथलिन ने कहा कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण का खतरा मई तक बना रहेगा इसलिए लोगों को टीका लगाना चाहिए। इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा बच्चों, वयस्कों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications