मीरा कुमार के नेतृत्व में मारीशस जाएगा संसदीय दल

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मारीशस दौरे में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ, प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजकेसवुर पुरयाग और अन्य नेताओं से भेंट करेंगे।
मोका के महात्मा गांधी संस्थान में मीरा कुमार 'कल्पना' नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। प्रतिनिधिमंडल में सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह, तिरुची सिवा, रामा देवी, शिवानंद तिवारी, महेश जोशी और लोकसभा महासचिव पीडीटी आचार्य तथा लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव अमिताभ मुखोपाध्याय शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications