ज्योति बसु की हालत बेहद नाजुक
एएमआरआई अस्पताल में बसु के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डाक्टरों के दल के एक सदस्य डाक्टर सुश्रुत बनर्जी ने संवाददाताओं बताया, "बसु के शरीर में कार्बन डाईऑक्साइड का स्तर बढ़ गया था जिसे दवाओं से स्थिर किया गया। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनकी चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।"
इससे पहले हृदयरोग विशेषज्ञ ए.के. मैटी ने कहा था कि 95 वर्षीय नेता के हृदय और जिगर की हालत बहुत बिगड़ गई है और मस्तिष्क भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार मेडिकल बोर्ड बसु की हालत की समीक्षा करने के लिए एक बार फिर से मिलेगा और स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया जाएगा।
बसु को गत एक जनवरी को निमोनिया की शिकायत के बाद कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
वर्ष 1914 में कोलकाता में जन्मे बसु जून 1977 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने नवंबर 2000 में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications