पूर्वोत्तर नेपाल में शीत लहर से मरने वालों की संख्या 21 हुई
काठमांडू, 16 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्वोत्तर सप्तरी जिले में कड़ाके की सर्दी और शीत लहर के चलते मरने वालों की संख्या 21 तक पहुंच गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र 'द राइजिंग नेपाल' के हवाले से शनिवार को बताया कि मरने वालों में ज्यादातर दलित और गरीब समुदाय के लोग हैं। शीत लहर और सर्दी के कारण बीमार हुए 60 से भी अधिक लोग स्थानीय सागरमठ जोनल अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं।
अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख चिकित्सक लाल किशोर सिंह के मुताबिक बिस्तरों की कमी के कारण मरीजों को अस्पताल के फर्श पर रखा गया है और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। सिंह ने बताया कि जिले के तापमान में कमी होने के चलते छोटे बच्चे अतिसार, निमोनिया और बुखार से पीड़ित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications