रविवार को हैती का दौरा करेंगे मून
संयुक्त राष्ट्र, 16 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून रविवार को भूकंप से तबाह हैती का दौरा करेंगे। उनके प्रवक्ता मार्टिन नेसीर्की ने शुक्रवार को यह सूचना दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नेसीर्की ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में काम करने वाले हैती के कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। मून ने हैती में हुई तबाही पर शोक प्रकट किया है।
प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने कहा कि हैती की जनता और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों से एकजुटता दिखाने, मानवीय सहायता प्रयासों और विनाश का आकलन करने के लिए वह रविवार को हैती का दौरा करेंगे।"
हैती में संयुक्त राष्ट्र राहत पहुंचाने के प्रयास कर रहा है। हैती में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी हेदी अन्नाबी का अभी तक पता नहीं चला है। मून ने हैती में पूर्व विशेष प्रतिनिधि और वर्तमान शांति संचालन महासचिव एडमांड मुलेट को राहत कार्यो के संचालन के लिए हैती भेजा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के जमीनी कार्यो के सहायक महासचिव टोनी बानबरी को भी मुलेट के सहायक के रूप में भेजने को कहा है।
नेसार्की ने बताया कि अभी भी संयुक्त राष्ट्र के 330 शांतिकर्मी लापता हैं। भूकंप से हैती में क्रिस्टोफर होटल सहित वे अन्य इमारतें भी ध्वस्त हो गईं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय तथा अन्य कार्यालय थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications