ओबामा के लिए चुनौती है आव्रजन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अप्रवासी समुदाय को वर्ष 2010 में ओबामा से उम्मीद है कि वह उनकी समस्यायों की ओर ध्यान देंगे। लीडरशिप कांफ्रेंस ऑन सिविल राइट्स (एलसीसीआर) के अध्यक्ष वेड हेंडरसन का कहना है कि इस वक्त आव्रजन मानवाधिकार का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।
हेंडरसन का कहना है कि इस वक्त अमेरिका का आव्रजन तंत्र 'टूट' चुका है और इसमें बड़े बदलाव की जरूरत है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ओबामा ने भी कहा था आव्रजन उनकी प्राथमिकता होगी।
राष्ट्रपति बनने के बाद ओबामा ने कहा था कि वर्ष 2010 तक वह आव्रजन संबंधी मुद्दे पर विशेष ध्यान नहीं दे सकेंगे क्योंकि पहले वह स्वास्थ्य सेवा सुधार मामले को निपटाएंगे।
आव्रजन का समर्थन करने वाली समूह 'अमेरिका वॉयस' की कार्यकारी निदेशक फ्रैंक शैरी ने कहा कि आव्रजन संबंधी मामले में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में 1.2 करोड़ बिना कानूनी अधिकार के रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications