मिशेल और हिलेरी संग नृत्य करना चाहता था तीसरा बिन बुलाया मेहमान
वाशिंगटन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा आयोजित रात्रिभोज के तीसरे बिन बुलाए मेहमान कार्लोस एलेन का कहना है कि वह अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा और संभवत: विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ भी नृत्य करना चाहता था।
अमेरिकी समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' ने एलेन के हवाले से खबर प्रकाशित की है। समाचार पत्र के अनुसार एलेन ने कहा कि उसे इस बात का खेद है कि वह रात्रिभोज के दौरान नृत्य नहीं कर सका।
समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में एलेन ने कहा कि वह मिशेल और हिलेरी के साथ नृत्य करना चाहता था। उसने कहा, "राष्ट्रपति ओबामा के प्रति पूरा सम्मान व्यक्त करते हुए मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे पता है कि वह नृत्य नहीं कर सकते। मैं उन्हें दिखाना चाहता था कि ...मैं नृत्य कर सकता हूं। मुझे नृत्य करना आता है।"
एलेन ने कहा कि उसने गत वर्ष अक्टूबर में सामाजिक मामलों के मंत्री को पत्र लिखा था कि उसे भी रात्रि भोज में सम्मिलत होने के लिए आमंत्रित किया जाए। उसने कहा कि उसे एक ई-मेल भी मिला, जिसे वह आमंत्रण पत्र समझ बैठा।
उसने बताया कि जब सलाही दंपति वाला मामला उजागर हुआ, तो उसने व्हाइट हाउस की अपनी तस्वीरें अपनी वेबसाइट और फेसबुक से हटा लीं। क्योंकि उसका नाम की आमंत्रित व्यक्तियों की आधिकारिक सूची में नहीं था।
एक सप्ताह बाद मुझे सीक्रेट सर्विस की ओर से तलब किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications