माइक्रोसॉफ्ट की कमियों के सहारे गूगल को हैक किया चीनियों ने

अमेरिका, चीन और यूरोप स्थित चीनी मानव अधिकार कार्यकर्ताओं के जी-मेल खातों की हैकिंग और उनसे सूचनाओं की चोरी के बाद गूगल ने चीन में अपना संचालन और कार्यालयों को बंद करने की धमकी दी।

वर्ष 2006 में शुरू 'गूगल डॉट सीएन' को सेंसर करने पर सहमत होने वाली कंपनी ने यह भी कहा कि लंबे समय तक सेंसरशिप जारी रखने की वह इच्छुक नहीं है।

सुरक्षा शोध कंपनी मकाफी आईएनसीडॉट ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के इंटरनेट एक्सप्रोलर ब्रॉउसर की अज्ञात कमी का लाभ उठाकर चीनी हैकरों ने गूगल पर हमला किया।

मकाफी के अनुसार हैकरों ने उपयोगकर्ताओं को एक वेबसाइट की लिंक सुविधा पेश कर धोखा दिया। इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद गुप्त रूप से एक साफ्टवेयर उपयोगकर्ता के कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाता है। इसके बाद हैकरों का नियंत्रण उस कंप्यूटर पर हो जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट पहले ही इस बात को स्वीकार कर चुका है कि हैकर संक्रमित कंप्यूटर को संचालित कर सकते हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी स्टीव बाल्मर ने सीएनबीसी से कहा, "हमें केवल इसी नहीं वरन सभी साइबर हमलों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।"

गूगल ने कहा कि गूगल की किसी सुरक्षा कमी के कारण नहीं वरन उपयोगकर्ता के कंप्यूटर को हैक करके उसके गूगल खातों का दुरुपयोग किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+