उप्र में 2 रेलगाड़ियों में टक्कर, 3 मरे, 14 घायल (लीड-1)
फिरोजाबाद , 16 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर दो रेलगाड़ियों की टक्कर हो जाने से कम से कम तीन लोग मारे गए और 14 घायल हो गए। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
फिरोजाबाद में टुंडला रेलवे स्टेशन के समीप दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कालिंदी एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस की टक्कर हो गई।
फिरोजाबाद के जिलाधिकारी एन.जी. रवि कुमार ने आईएएनएस को बताया, "श्रमशक्ति में सवार दो महिलाओं और एक बच्चे सहित तीन मुसाफिरों की मौत हो जाने की जानकारी हमें मिली है।"
उन्होंने बताया, "राहत कार्य करीब-करीब खत्म हो चुका है और 14 घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। घायलों में अधिकांश महिलाएं हैं।"
हादसे कारण का पता अभी तक नहीं चला है लेकिन कोहरा भी एक अहम वजह हो सकता है। फिरोजाबाद के
फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने आईएएनएस को बताया, "हमें मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद में टुंडला रेलवे स्टेशन के समीप कालिंदी एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस के बीच टक्कर हो गई है।"
उन्होंने बताया, "हादसे की वजह से श्रमशक्ति एक्सप्रेस के दो पिछले डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications