महिलाओं में पागलपन का कारण बन सकता है उच्च रक्तचाप
वाशिंगटन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। महिलाओं में उच्च रक्तचाप (बीपी) जीवन में पागलपन का कारण बन सकता है। ऐसा एक नए शोध में कहा गया है।
पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय में रोग विज्ञान के प्रोफेसर लुइस कुल्लर ने कहा, "अमेरिका में उच्च रक्तचाप एक आम बात है और कई अन्य देश गंभीर स्वास्थ्य समस्यायों का सामना कर रहे हैं।"
कुल्लर ने कहा कि रक्तचाप पर उचित नियंत्रण से ही आम तौर पर यह कम होता है जो महिलाओं में उम्र के हिसाब से पागलपन रोकने में सहायक हो सकता है।
गौरतलब है कि इस अध्ययन में 65 वर्ष की 1,424 महिलाओं को शामिल किया गया जिनके रक्तचाप का वार्षिक आकलन किया गया और उनके दिमाग का एमआरआई परीक्षण किया गया।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के बाद उन महिलाओं में पागलपन के खतरे का अनुमान लगाया जिनका रक्तचाप अध्ययन की शुरुआत के समय अधिक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications