मसूरी एक्सप्रेस के यात्रियों से नकदी लूटी
पुलिस के अनुसार लुटरों ने पिलखुआ और गाजियाबाद के बीच मसूरी एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में लूट की घटना को अंजाम दिया।
गाजियाबाद जीआरपी पुलिस स्टेशन के प्रधान लिपिक सीता राम ने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और लुटरों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"
घायलों की पहचान नईमुद्दीन और इश्तगार के रूप में की गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications