हैती में कनाडा के 1,415 नागरिक लापता
कनाडा ने हैती में बचाव कार्यो के लिए 1,000 सैनिकों को भी भेजने की घोषणा की।
कनाडा के विदेश मंत्री लारेंस कैनन ने हैती में चार नागरिकों की मौत की शुक्रवार को पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद सेर्जे मारसिल भी लापता 1,415 लोगों में शामिल हैं। यद्यपि पहले कहा गया था कि उन्हें खोज निकाला गया है और हवाई मार्ग से फ्लोरिडा ले जाया गया।
विदेश मंत्री ने हैती स्थित वाणिज्य दूतावास के हवाले से कहा कि कनाडा के चार लोगों की मौत हुई है, 13 घायल हुए और 550 नागरिकों का पता लगाया जा चुका है। अभी तक कुल 1,415 नागरिक लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications