हैती की राजधानी में भोजन, पानी की आपूर्ति प्रभावित (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तबाही कि बावजूद कई लोगों को जिंदा खोज निकाला गया है। चिली के खोजी दल ने कम से 45 लोगों को जीवित निकाला है।
लोगों के जीवित बचे होने की 72 घंटे की समय सीमा बीतने के बाद हैती में खराब सड़कों और हवाई अड्डों के कारण अंतर्राष्ट्रीय राहत कार्य प्रभावित हुए हैं। समस्याओं के कारण मेक्सिको के राहतकर्मी वापस लौट गए।
छिटपुट हिंसा की खबरें हैं परन्तु संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने उनको बहुत कम महत्व दिया। अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गिब्स ने शुक्रवार को कहा कि हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में मामूली लूटपाट की खबरें हैं लेकिन कुल मिलाकर सुरक्षा स्थिति ठीक है।
विनाशकारी भूकंप के बाद मानवीय सहायता के लिए अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस कार्ल विन्सन शुक्रवार को हैती तट पर पहुंचा।
परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पोत पर 19 हेलीकॉप्टर तैनात हैं। इन्होंने राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति शुरू कर दी है। राजधानी में ही सबसे अधिक विनाश हुआ।
अमेरिका के मालवाहक विमान लगातार राहत सामग्री हैती पहुंचा रहे हैं। हैती में अमेरिका के करीब 45,000 नागरिक हैं। कम से कम 846 अमेरिकी नागरिकों को बाहर निकाला गया है। इनमें अधिकांश क्यूबा के नौसैनिक अड्डे गुआंटोनामो पर थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार सुबह हैती के राष्ट्रपति रेने प्रेवाल से टेलीफोन पर बात की और राहत कार्यो में पूरा समर्थन देने का वादा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications