सबरीमाला मंदिर में 120 करोड़ रुपये का चढ़ावा
मंदिर के कार्यकारी अधिकारी वी.एस.जयकुमार ने आईएएनएस को बताया कि मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों और संग्रह के तौर पर आने वाले चढ़ावे ने एक रिकार्ड कायम किया है।
जयकुमार ने बताया कि इस 62 दिन के सत्र में महीने के 19वें दिन कल (शुक्रवार) को कुल संग्रह 121.71 करोड़ पहुंच गया। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 16 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए थे।
उन्होंने बताया कि नारियलों की संख्या पांच करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है।
प्रत्येक दिन औसतन यहां 2.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है और 13 जनवरी को मकर ज्योति के अवसर पर 3.40 करोड़ रुपये चढ़ावा आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications