अनुदान का इस्तेमाल नहीं कर पाए 4 सांस्कृतिक संस्थान : प्रधानमंत्री
सांस्कृतिक मंत्रालय ने एशियाटिक सोसायटी, इंडियन म्यूजियम, विक्टोरिया मेमोरियल और नेशनल लाइब्रेरी के लिए इस राशि को आवंटित किया था।
प्रधानमंत्री ने साइंस सिटी में यहां कहा, "इनमें से सभी संस्थान देश के सांस्कृतिक प्रतीक हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश ये संस्थान प्रथम वर्ष में इस पूरी राशि का इस्तेमाल नहीं कर पाए।"
मनमोहन सिंह ने उम्मीद जाहिर की कि संस्थान आवंटित कोषों के इस्तेमाल के लिए कठिन परिश्रम करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि ये चारों संस्थान अपनी बहुमूल्य प्राचीन वस्तुओं, पेंटिंग्स और हस्तलिपियों के संरक्षण, प्रदर्शन और भंडारण में अत्याधुनिक प्रणाली को अपना कर आवंटित कोषों के इस्तेमाल के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications