अमेरिकी विमानवाहक पोत हैती तट पर पहुंचा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पोत पर 19 हेलीकॉप्टर तैनात हैं। इन्होंने राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति शुरू कर दी है। राजधानी में ही सबसे अधिक विनाश हुआ।
अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गिब्स ने शुक्रवार को कहा कि हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में मामूली लूटपाट की खबरें हैं लेकिन कुल मिलाकर सुरक्षा स्थिति ठीक है।
अमेरिका के मालवाहक विमान लगातार राहत सामग्री हैती पहुंचा रहे हैं। हैती में अमेरिका के करीब 45,000 नागरिक हैं। कम से कम 846 अमेरिकी नागरिकों को बाहर निकाला गया है। इनमें अधिकांश क्यूबा के नौसैनिक अड्डे गुआंटोनामो पर थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार सुबह हैती के राष्ट्रपति रेने प्रेवाल से टेलीफोन पर बात की और राहत कार्यो में पूरा समर्थन देने का वादा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications