हैती में राहत कार्य में जुटेंगे 27 बचाव दल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक जॉन होम्स ने शुक्रवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दल और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों ने व्यवस्थित ढंग से राहत और बचाव कार्य आरंभ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि 17 खोजी एवं बचाव दल पहले ही काम में लग चुके हैं और जल्द ही 10 अन्य दल भी हैती पहुंच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हैती के समयानुसार शाम में 4.53 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। अधिकारियों का कहना है कि 100,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications