अमेरिका ने हैती के अवैध प्रवासियों को अस्थाई राहत दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा मंत्री जेनेट नेपोलिटानो ने कहा कि मंगलवार से पहले अमेरिका में रह रहे हैती के अवैध प्रवासियों को अगले 18 महीने तक अमेरिका में रहने और काम करने की छूट होगी।
उन्होंने कहा कि हैती के अवैध प्रवासियों को शरण का उद्देश्य भूकंप से तबाह हैती में स्थिति सुधारने के प्रयासों में मदद देना है। सरकार के इस फैसले से 100,000 से 200,000 अवैध प्रवासियों को फायदा होने का अनुमान है।
अमेरिका ने हैती को 10 करोड़ डॉलर की आरंभिक मदद का वादा करने के साथ ही राहत और बचाव कार्यो के लिए हजारों बचाव और सैन्यकर्मियों को भेजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications