लोकसभा सचिवालय ने 81वीं वर्षगांठ मनाई

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश काल में स्थापित हुआ संसदीय सचिवालय शनिवार को 82 वर्ष का हो गया। इस खास अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भारतीय संसद के निचले सदन (लोकसभा) के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मीरा कुमार व लोकसभा के महासचिव पी.डी.टी. आचार्य ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है, "सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए वर्ष 2009 के प्रतिभा पुरस्कार दिए गए हैं।"

मीरा कुमार ने संसद के पुस्तकालय द्वारा 14 जनवरी को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

ब्रिटिश काल में भारतीय संसद को 'सेंट्रल लेजिसलेटिव असेम्बली' कहा जाता था। वर्ष 1919 में इसकी स्थापना हुई थी लेकिन 1921 में कनॉट और स्ट्रेटहर्न के ड्यूक ने इसकी शुरुआत की थी। बाद में 1952 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद निचले सदन को लोकसभा और उच्च सदन को राज्यसभा का नाम दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+