राष्ट्रपति ने हैती के भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई
हैती के राष्ट्रपति रीनी प्रेवाल को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने दुख की इस घड़ी में हैती की जनता के प्रति भारत की एकजुटता व्यक्त की।
राष्ट्रपति ने कहा, "हैती में 12 जनवरी को आए भूकंप से हुई तबाही और तकलीफों से हमें दुख पहुंचा है। इसके कारण हुई मौतों के सदमे से उबरने और राहत एवं बचाव के कार्यो तथा लोगों के पुनर्वास के लिए उसे ढेरों प्रयास, साहस और हिम्मत की जरूरत है।"
हैती में मंगलवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता सात मापी गई थी। रेड क्रॉस के अनुसार भूकंप से लगभग 50,000 लोगों की मौत हो गई।
भारत ने हैती की मदद के लिए 60 लाख डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications