सर्वाधिक विद्युत लाइटों वाली पतंग उड़ाने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद के एक व्यापारी ने 575 छोटी-छोटी विद्युत लाइटें लगी पतंग उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया है।

इंडिया बुक रिकॉर्ड्स की सह-प्रकाशक रिंकी तोमर ने आईएएनएस को यहां बताया कि उमंग भाई ठक्कर (45) ने एक ऐसी पतंग उड़ाई है, जिसकी डोर पर सर्वाधिक विद्युत लाइटें लगी हुई थीं।

इस पतंगबाजी के लिए गुरुवार को 22 मंजिल वाले एक ऐसे रेस्तरां की छत को चुना गया था, जो घूमता रहता है। 'पतंग होटल' नामक यह रेस्तरां स्वयं ठक्कर का ही है।

ठक्कर 10 पतंगबाजों के एक समूह का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड लगभग 32 मिनटों में स्थापित किया है। यह आयोजन शाम 7.58 बजे शुरू हुआ और 8.30 बजे समाप्त हुआ। पतंग लगभग आठ फुट लंबी थी।

एक अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाज पावन सोलंकी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमने लगभग 800 विद्युत लाइटों का लक्ष्य रखा था, लेकिन तेज हवा और खराब मौसम की वजह से हम 572 विद्युत लाइटें ही लगा पाए।"

पतंग की डोर कृत्रिम कपड़े से बनाई गई थी। इसकी लंबाई 107 मीटर थी। प्रत्येक छोटे बल्ब के साथ एक बैटरी और स्विच लगा हुआ था।

सोलंकी ने कहा, "भीड़ इतनी उत्साहित थी कि रेस्तरां की पूरी छत खचाखच भर गई थी। वहां 300 से अधिक लोग जमा हो गए थे। जिन लोगों को छत पर जगह नहीं मिल पाई थी, उन्होंने रेस्तरां की आसपास की छतों से इस आयोजन का लुत्फ उठाया।"

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पर्यवेक्षक चेतन उपाध्याय ने कहा है, "हमने हर क्षण की वीडियोग्राफी की है। रिकॉर्ड स्थापित करने में ठक्कर के प्रयास और उनकी लगन को देखना आश्चर्यजनक था।"

ठक्कर ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस के लिए भी आवेदन किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+