शांतिनिकेतन की सांस्कृतिक संपत्तियां संरक्षित की जाएंगी : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने यहां साइंस सिटी में अपने एक संबोधन में कहा, "हम शांतिनिकेतन की सांस्कृतिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अगले चार वर्षो के दौरान बहुमूल्य पेंटिंग्स, मूर्तियों व भित्ति चित्रों तथा हस्तलिपियों की मरम्मत कर ली जाएगी।"
सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय के कला भवन और रविंद्र भवन के आधुनिकीकरण की भी योजना बनाई है।
सरकार टैगोर की कला कृतियों से कुछ महत्वपूर्ण नगीनों को (वर्ष 1930 से लेकर पहली बार) पेरिस और अन्य महत्वपूर्ण शहरों में प्रदर्शित करने की योजना बना रही है।
मनमोहन सिंह ने साइंस सिटी में अपने 20 मिनट के संबोधन में कहा, "हम दो दीर्घकालिक जरूरतों की पूर्ति में भी सहयोग कर रहे हैं। ये जरूरतें हैं टैगोर की महत्वपूर्ण पेंटिंग्स के संग्रह, रविंद्र चित्रावली का प्रकाशन और टैगोर के साहित्यिक कार्यो के एक व्यापक संस्करण का प्रकाशन।"
सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले समारोहों के लिए 100 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications