बोकारो में व्यापारी की हत्या, दूसरा जख्मी
पुलिस ने बताया कि रांची से 114 किमी दूर बोकारो में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने सत्येंद्र सिंह और भोला सिंह पर गोली चलाई।
पुलिस ने कहा कि लोहा व्यापारी सत्येंद्र सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि भोला सिंह घायल हो गए। उन्हें बोकारो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रिश्तेदारों के मुताबिक सत्येंद्र सिंह को वसूली के लिए फोन आते थे। उसने पुलिस को इत्तला कर सुरक्षा की मांग की थी। छह महीने पहले पुलिस ने उन्हें अंगरक्षक भी दिया था परन्तु तीन महीने बाद वापस ले लिया गया था।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"हम मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस हत्या को इनके कारोबारी प्रतिद्वन्द्वी या किसी आपराधिक गिरोह के द्वारा जबरन वसूली के लिए अंजाम दिया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications