टाइटलर के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई स्थगित
अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी अजय पांडे शनिवार को मानहानि मामले की सुनवाई नहीं कर सके। उन्होंने इस मामले की सुनवाई के लिए 23 फरवरी की तारीख तय की है।
गौरतलब है कि पंजाब में लुधियाना की एक अदालत में एक वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस.फुल्का ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
फुल्का ने टाइटलर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सात सितंबर 2004 को एक निजी समाचार चैनल पर एक समाचार कार्यक्रम के दौरान उन पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। फुल्का उस समय 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को कानूनी सहायता प्रदान कर रहे थे।
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया था। इससे पहले इसकी सुनवाई लुधियाना की अदालत में चल रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications