अफगान-पाक पर भारत-अमेरिका के बीच चर्चा सोमवार को
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत हॉलब्रुक रविवार को इस्लामाबाद से यहां आएंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन, विदेश सचिव निरूपमा राव और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से अफगानिस्तान की वर्तमान स्थित पर चर्चा कर सकते हैं।
वह विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से सोमवार को मुलाकात करेंगे। कृष्णा 28 जनवरी को आयोजित लंदन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन की मेजबानी ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अफगानिस्तान में 30,000 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों को भेजने तथा जुलाई 2011 तक सैनिकों की वापसी की नई अफगान-पाक नीति की घोषणा के बाद ओबामा प्रशासन के किसी वरिष्ठ अधिकारी का यह पहला भारत दौरा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications