असम में उग्रवादी मारा गया, शिलांग में उल्फा कमांडर हिरासत में
उधर, मेघालय पुलिस ने शनिवार को यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के एक शीर्ष कमांडर को शिलांग में गिरफ्तार किया।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से लगभग 90 किलोमीटर दूर उत्तरी असम में उदालगुड़ी के समीप एनडीएफबी उग्रवादियों के समूह ने शनिवार तड़के सुरक्षाबलों को गश्त के दौरान चुनौती दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, " उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया जबकि चार उग्रवादी फरार होने में सफल हो गए।"
पुलिस और सेना के जवानों ने मारे गए उग्रवादी के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और कुछ विस्फोटक बरामद किया है।
पुलिस को संदेह है कि मारा गया उग्रवादी शुक्रवार रात उदालगुड़ी कस्बे में हुए बम हमले में शामिल था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
फरार हुए उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications