उत्तरी कॉकासस में 230 सुरक्षा कर्मियों की मौत

मास्को, 16 जनवरी (आईएएनएस)। रूस के उत्तरी कॉकासस में वर्ष 2009 के दौरान आंतरिक सुरक्षा बल के 230 अधिकारी और जवानों की मौत हुई थी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के हवाले से उप आंतरिक सुरक्षा मंत्री अर्केदी यदलेव ने बताया कि आंतरिक मंत्रालय के 235 कर्मी मारे गए जबकि 686 जख्मी हुए। आकड़ों के मुताबिक उत्तरी कॉकासस में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं।

मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक आंतकी गतिविधियों के 544 मामले सामने आए जिसमें 437 मामले चेचन गणराज्य के हैं और देगेस्तान और इंगुस्तीया में क्रमश: 44 और 41 मामले सामने आए हैं।

रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने संघीय सुरक्षा सेवा को उत्तरी कॉकासस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आदेश दिया था।

गौरतलब है कि देगेस्तान में छह जनवरी को हुए आत्मघाती बम हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए थे।

मेदवेदेव ने यह भी कहा कि उत्तरी कॉकासस में आतंकवाद को खत्म कर वहां सुचारू व्यवस्था कायम की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+