राजपथ पर दिखेगी 'गिनीज बुक' में स्थान बनाने वाली ऊंट बैंड
गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की बहुरंगी झलकियों के साथ ही चटख रंगों से सजे-धजे और 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स' में दुनिया के एक मात्र ऊंट बैंड के तौर पर नाम दर्ज करा चुके बैंड की छटा देखने को मिलेगी।
वर्ष 1986-87 में स्थापित ऊंट बैंड दस्ते में सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के जवान इसकी शोभा बढ़ा रहे होते हैं। अनूठे और अद्वितीय 'कैमल बैंड' द्वारा छेड़ी जाने वाली धुनें सभी को मंत्र मुग्ध कर देगी।
कैमल बैंड से पहले ऊंटों पर राजस्थान-गुजरात के परिवेश में सुसज्जित ऊंट परेड दस्ता भी रहेगा जिस पर बी.एस.एफ. के जवान सलामी देते हुए निकलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications