बिहार 1,500 मेगावाट बिजली खरीदेगा
बिहार के ऊर्जा मंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने आईएएनएस को बताया कि बिहार राज्य विद्युत बोर्ड(बीएसईबी)ने पिछले वर्ष खुले बाजार से बिजली खरीदने के लिए एक अनुरोध प्रस्ताव पत्र आमंत्रित किया था।
बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बीएसईबी ने प्रस्ताव पत्र की तारीख को और बढ़ाने का फैसला किया है।
अधिकारी ने बताया कि बीएसईबी के महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की कंपनियों से बिजली खरीदने की संभावना है।
बिहार को प्रतिदिन 800 से 1000 मेगावाट बिजली केंद्रीय पूल से मिलती है। जबकि निर्धारित आवंटन 1,553 मेगावाट का है। प्रदेश में बिजली की प्रतिदिन की मांग 2,000 से 2,500 मेगावाट की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications