बचत और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहनों की वकालत
सीआईआई ने सरकार से सिफारिश की है, "कर में कटौती की स्थिति ने हमेशा लोगों को अधिक बचत करने और निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है।"
सीआईआई ने एक बयान में कहा, "हम सिफारिश करते हैं कि अक्षय ऊर्जा उत्पादन में लगी कंपनियों में या जल समृद्धि और कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने वाले इस तरह के अन्य उद्योगों में निवेश के लिए कर प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।"
इस संदर्भ में सीआईआई ने सरकार से कम उत्सर्जन करने वाली और कम ईंधन खाने वाली कारों को बढ़ावा देने के लिए तथा खरीदारों को उच्च दर के अवमूल्यन का प्रस्ताव देने के लिए कहा है।
बयान में कहा गया है, "इसके परिणामस्वरूप इन उद्योगों में नकदी का उच्च प्रवाह भी होगा। लाभों को इन कंपनियों में शेयरों के हस्तांतरण पर होने वाले पूंजी लाभ की दर से कर कटौती के माध्यम से दिया जा सकता है।"
सीआईआई ने यह सिफारिश ऐसे समय में की है, जब अगले महीने संसद में वार्षिक बजट पेश होने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications