सब्सिडी को लेकर ग्रीस में किसानों का प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान किसान यूरोपीय संघ सब्सिडी और बाजार की गिरती कीमतों के बीच सरकार से और सहायता की मांग कर रहे थे। ग्रीस में पिछले दशक से ही औसत आय में कमी दर्ज की जा रही है।

समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि किसानों ने शुक्रवार को अपना प्रदर्शन शुरू किया था। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सड़कों को अवरूद्ध करने के लिए अपने ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया।

एथेंस से 90 और 120 किलोमीटर उत्तर में तथा थेसालोंकी से 70 और 140 किलोमीटर दक्षिण में सड़कों को अवरूद्ध किया गया। सड़कों के अवरूद्ध होने की वजह से वाहन चालकों को एथेंस और थेसालोंकी के बीच का सफर तय करने में तीन से चार घंटे अतिरिक्त समय लगाना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+