नारायणन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल होंगे

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नारायणन के नाम पर फैसला किया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा किसी भी दिन की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के माध्यम से अब इन नामों को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा।

पश्चिम बंगाल में पिछले दो साल से बढ़ती नक्सली हिंसा को देखते हुए यहां 76 वर्षीय नारायणन को राज्यपाल बनाया गया है। वह 2005 से देश के एनएसए का पद संभाल रहे हैं।

इसके अलावा पूर्व रक्षा सचिव शेखर दत्त को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया जाएगा। वे ई.एस.एल. नरसिम्हन से कार्यभार ग्रहण करेंगे। नरसिम्हन को स्थानांतरित कर आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नारायण दत्त तिवारी के हटने के बाद से वे आंध्र का भी अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि मोहसिना किदवई झारखण्ड की राज्यपाल होंगी। के. शंकरनारायणन को स्थानांतरित कर महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उर्मिलाबेन पटेल हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल होंगी। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल प्रभा राव को राजस्थान स्थानांतरित किया जाएगा।

नारायणन के राज्यपाल बनने की स्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद खाली होगा और इसके लिए पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का दौर जारी है। पूर्व विदेश सचिव शिवशंकर मेनन इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+