प्रधानमंत्री ने ज्योति बसु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
यहां सेंट जेवियर कॉलेज की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "हमारी दुआएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
बसु को गत एक जनवरी को निमोनिया की शिकायत के बाद कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। प्रधानमंत्री बसु का कुशल क्षेम जानने गत सात जनवरी को एएमआरआई अस्पताल गए थे और उनके इलाज के लिए विशेषज्ञों की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद एएमआरआई अस्पताल के चिकित्सकों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों से बसु की हालत के बारे में विचार-विमर्श किया था।
शुक्रवार देर रात बसु के महत्वपूर्ण अंगों के निष्क्रिय हो जाने के कारण उनकी हालत शनिवार को भी अत्यंत गंभीर बनी रही। उनका डायलिसिस किया गया और उनको पूरी तरह वेंटीलेटर पर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications