ज्योति बसु की हालत बेहद गंभीर (लीड-2)

कोलकाता, 16 जनवरी (आईएएनएस)। वयोवृद्ध मार्क्‍सवादी नेता तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के सभी महत्वपूर्ण अंगों के निष्क्रिय हो जाने के कारण उनकी हालत शनिवार को भी अत्यंत गंभीर बनी रही। उनका डायलिसिस किया गया और उनको पूरी तरह वेंटीलेटर पर रखा गया।

एएमआरआई अस्पताल के चिकित्सक ए.के. मैटी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "उनको पूरी तरह वेंटीलेटर पर रखा गया है और उनका डायलिसिस किया गया है।"

उन्होंने कहा, "बसु के शरीर के पांच अंग-मस्तिष्क, जिगर, गुर्दे, फेफड़े और ह्दय काम नहीं कर रहे हैं। उनकी हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है।"

उन्होंने बताया कि एएमआरआई अस्पताल के गुर्दा रोग विशेषज्ञों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञों से कल रात बसु के इलाज के बारे में विचार-विमर्श किया था। उन्होंने कुछ दवाओं में बदलाव किया है।

इससे पहले अस्पताल के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया था कि बसु की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनका रक्तचाप कम हो गया है। बसु के बहुत से अंगों ने शुक्रवार रात काम करना बंद कर दिया।

डाक्टरों के अनुसार बसु के शरीर में कार्बन डाईऑक्साइड का स्तर बढ़ गया इसके बाद उन्हें पूरी तरह वेंटीलेटर पर रखा गया। उनकी चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है

बसु को गत एक जनवरी को निमोनिया की शिकायत के बाद कोलकाता के साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

वर्ष 1914 में कोलकाता में जन्मे बसु जून 1977 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने नवंबर 2000 में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+