उप्र में बस दुर्घटना में 5 मरे
हादसा जिले के बिसवान शहर में उस वक्त हुआ जब एक बस पेड़ से टकरा गई। पुलिस निरीक्षक वीर सिंह ने कहा कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।
सिंह ने कहा कि बस में सवार अधिकतर यात्री व्यापारी थे और कानपुर जा रहे थे। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक अमिताभ यश ने आईएएनएस से कहा कि दुर्घटना के संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications