एगॉन रेलिगेयर 85 करोड़ रुपये पूंजी निवेश करेगी
कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी के.एस. गोपालकृष्णन ने कहा, "निवेश के बाद हमारा पूंजीगत आधार 550 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।"
गोपालकृष्णन ने फोन पर मुंबई से आईएएनएस को बताया कि इस कोष का इस्तेमाल कारोबार वितरण को फैलाने के लिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिलहाल हमारा प्रीमियम कारोबार लगभग 90 करोड़ रुपये है और हमें पूरा विश्वास है कि मौजूदा वर्ष के शुरुआती तीन महीनों में बड़े पैमाने पर बीमा बेच कर हम निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
एगॉन रेलिगेयर तीन कंपनियों के साथ संयुक्त उद्यम करती है। जिसमें नीदरलैंडस की एगॉन जिसकी पूंजी हिस्सेदारी 26 फीसदी है और भारत का रेलिगेयर इंटरप्राइजेज और बेनेट एवं कोलमैन का क्रमश: पूंजीगत हिस्सेदारी 44 और 30 फीसदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications