तेलंगाना में जेएसी का अनशन शुरू

हैदराबाद स्थित इंदिरा पार्क में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस , मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के दो-दो विधायकों ने अनशन की शुरुआत की।

जेएसी का अनशन 28 जनवरी तक जारी रहेगा। जेएसी ने केंद्र सरकार को 28 जनवरी तक तेलंगाना मसले पर फैसला करने का समय दिया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता भी अनशन में शामिल होंगे।

कांग्रेस विधायक आर.दामोदर रेड्डी को आशा है कि केंद्र सरकार 28 जनवरी तक तेलंगाना मसले पर घोषणा करेगी। तेदेपा के नेता एन.जनार्दन रेड्डी ने कहा है कि यदि केंद्र 28 जनवरी तक कोई घोषणा नहीं करता है तो सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+