झारखण्ड के 2 प्रमुख नेताओं को नहीं चाहिए सुरक्षा

रांची विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष सिंह बिना पायलट कार और राज्य पुलिस के ब्लैक कंमाडो के बैगर यात्रा करते हैं। उन्होंने 'वाई' सुरक्षा की सेवा लेने से इंकार कर दिया है।

उपमुख्यमंत्री दास भी ये सुविधाएं नहीं ले रहे हैं। वह रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एचईसी) के अपने पुराने आवास में ही रहते हैं। उनके आवास पर आपको चौकसी देते सुरक्षाकर्मी भी नहीं मिलेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैं रांची का प्रतिनिधि हूं। मैं खुद को आम लोगों से दूर नहीं रख सकता। भारी सुरक्षा व्यवस्था से रांची के लोगों को दिक्कत होगी। हालांकि जब मैं रांची से बाहर जाता हूं तो पायलट कार का प्रयोग करता हूं।"

उधर, जमशेदपुर के विधायक दास ने अपनी सुरक्षा के लिए केवल एक सुरक्षाकर्मी को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा, "मैं जनता का प्रतिनिधि हूं। मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता। मैं सामान्य तरीके से रहना पसंद करता हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+